सेवा की ये शर्तें Google Chrome के निष्पादन योग्य कोड संस्करण पर लागू होती हैं. Google Chrome के लिए स्रोत कोड http://code.google.com/chromium/terms.html पर खुला स्रोत सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध के अंतर्गत निःशुल्क उपलब्ध है.
1. Google के साथ आपका संबंध
1.1 आपका Google के उत्पादों, सॉफ़्टवेयर, सेवाओं और वेब साइट (इस दस्तावेज़ में सामूहिक रूप से “सेवाओं” के रूप में संदर्भित और पृथक लिखित अनुबंध के अंतर्गत Google द्वारा प्रदान की गई किसी सेवा के अलावा) का उपयोग आपके और Google के बीच हुए क़ानूनी अनुबंध की शर्तों के अधीन है. “Google” का अर्थ है Google Inc., जिसका प्रधान व्यावसायिक कार्यालय 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States में है. यह दस्तावेज़ स्पष्ट करता है कि अनुबंध कैसे बना है, और उस अनुबंध की कुछ शर्तों को निर्धारित करता है.
1.2 जब तक Google के साथ लिखित रूप में सहमति न हो, Google के साथ हुए आपके अनुबंध में कम-से-कम, इस दस्तावेज़ में निर्धारित नियम और शर्तें हमेशा शामिल होंगी. नीचे इनका संदर्भ "सर्वव्यापी शर्तों" के रूप में दिया गया है. Google Chrome स्रोत कोड के लिए खुला स्रोत सॉफ़्टवेयर लाइसेंस पृथक लिखित अनुबंध बनाते हैं. खुला स्रोत सॉफ़्टवेयर लाइसेंस स्पष्ट रूप से इन सर्वव्यापी शर्तों का अधिलंघन करने की सीमित सीमा तक, खुला स्रोत लाइसेंस Google Chrome के उपयोग या Google Chrome के विशेष रूप से शामिल किए गए घटकों के उपयोग के लिए आपके Google के साथ अनुबंध को नियंत्रित करता है.
1.3 सर्वव्यापी शर्तों के अतिरिक्त Google के साथ आपके अनुबंध में सेवाओं पर लागू होने वाले किन्हीं भी क़ानूनी सूचनाओं से संबंधित शर्तें भी शामिल होंगी. नीचे इन सभी शर्तों का "अतिरिक्त शर्तों" के रूप में संदर्भ दिया गया है. जब किसी सेवा पर अतिरिक्त शर्तें लागू होती हों, तो वे उस सेवा के भीतर, या आपके द्वारा उस सेवा के उपयोग के माध्यम से, आपके लिए पढ़ने हेतु पहुंच योग्य होंगे.
1.4 अतिरिक्त शर्तों के साथ सर्वव्यापी शर्तें, आपके सेवाओं के उपयोग के संबंध में, आपके और Google के बीच एक क़ानूनी रूप से आबद्धकारी अनुबंध बनाती हैं. यह महत्वपूर्ण है कि आप उन्हें ध्यान से पढ़ने के लिए समय लें. सामूहिक रूप से, इस क़ानूनी अनुबंध को नीचे "शर्तों" के रूप में संदर्भित किया गया है.
1.5 अगर अतिरिक्त शर्तों और सर्वव्यापी शर्तों के कथनों में कोई विरोधाभास है, तो उस सेवा के संबंध में अतिरिक्त शर्तों को पूर्वगामिता दी जाएगी.
2. शर्तें स्वीकार करना
2.1 सेवाओं का उपयोग करने के लिए, आपका पहले शर्तों से सहमत होना आवश्यक है. आपके द्वारा शर्तों को स्वीकार नहीं किए जाने पर आप सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकते.
2.2 आप शर्तें निम्न द्वारा स्वीकार कर सकते हैं:
(A) जहां किसी सेवा के उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस में Google द्वारा यह विकल्प आपको उपलब्ध कराया जाता है, वहां शर्तों को स्वीकार करने या उनसे सहमत होने के लिए क्लिक करना; या
(B) वास्तविक रूप से सेवाओं का उपयोग करके. इस स्थिति में, आप समझते और सहमत हैं कि Google उस बिंदु से आपके द्वारा सेवाओं के उपयोग को शर्तों की स्वीकृति मानेगा.
3. शर्तों की भाषा
3.1 अगर Google ने आपको शर्तों के अंग्रेज़ी संस्करण का अनुवाद प्रदान किया है, तो आप इस पर सहमत हैं कि वह अनुवाद केवल आपकी सुविधा के लिए प्रदान किया गया है और शर्तों के अंग्रेज़ी भाषा वाले संस्करण Google के साथ आपके संबंधों को नियंत्रित करेंगे.
3.2 अगर शर्तों के अंग्रेज़ी भाषा वाले संस्करण और अनुवाद के कथनों में कोई विरोधाभास है, तो अंग्रेज़ी भाषा वाले संस्करण को पूर्वगामिता दी जाएगी.
4. Google द्वारा सेवाओं का प्रावधान
4.1 Google की विश्वभर में अनुषंगी और संबद्घ क़ानूनी इकाइयां हैं ("अनुषंगी और सहयोगी"). कभी-कभी, ये कंपनियां स्वयं Google की ओर से आपको सेवाएं प्रदान करेंगी. आप स्वीकार करते तथा सहमत हैं कि अनुषंगी और सहयोगी इकाइयां आपको सेवाएं प्रदान करने की पात्र होंगी.
4.2 Google अपने उपयोगकर्ताओं को यथासंभव सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर नवप्रवर्तन करता रहता है. आप स्वीकार करते तथा सहमत हैं कि Google द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की प्रकृति, आपको बिना कोई पूर्व सूचना दिए, समय-समय पर परिवर्तित हो सकती है.
4.3 इस निरंतर नवप्रवर्तन के भाग के रूप में, आप स्वीकार करते और सहमति जताते हैं कि आपको बिना कोई पूर्व सूचना दिए, Google आपको या सामान्यतः उपयोगकर्ताओं को अपने पूर्ण स्वविवेक का उपयोग करके सेवाएं (या सेवाओं के अंतर्गत कोई भी सुविधाएं) प्रदान करना रोक (स्थायी या अस्थायी रूप से) सकता है. आप किसी भी समय सेवाओं का उपयोग करना रोक सकते हैं. आपको सेवाओं का उपयोग रोकने पर विशेष रूप से Google को सूचित करने की आवश्यकता नहीं है.
4.4 आप स्वीकार करते और सहमति जताते हैं कि अगर Google आपके खाते तक पहुंच को अक्षम कर देता है, तो आपको सेवाओं, आपके खाते में शामिल आपके खाता विवरण या किन्हीं फ़ाइलों या अन्य सामग्री तक पहुंचने से रोका जा सकता है.
5. आपके द्वारा सेवाओं का उपयोग
5.1 आप सेवाओं का केवल उन उद्देश्यों के लिए उपयोग करने पर सहमत हैं जिनकी अनुमति (a) शर्तों द्वारा और (b) किसी लागू क़ानून, विनियम या सामान्य रूप से स्वीकृत प्रथाओं या प्रासंगिक क्षेत्राधिकार में दिशानिर्देशों (संयुक्त राज्य अमेरिका या अन्य संबंधित देशों में या से डेटा या सॉफ़्टवेयर के निर्यात से संबंधित किसी क़ानून सहित) द्वारा दी जाती है.
5.2 आप सहमत हैं कि आप सेवाओं (या सेवाओं से जुड़े सर्वर और नेटवर्क) में हस्तक्षेप करने वाले या उनमें बाधा डालने वाले किसी भी गतिविधि में संलग्न नहीं होंगे.
5.3 आप सहमत हैं कि आप किसी भी उद्देश्य के लिए सेवाओं का पुनरुत्पादन, अनुलिपि, प्रतिलिपि, विक्रय, व्यापार या पुनर्विक्रय नहीं करेंगे, जब तक कि आपको Google के साथ किसी पृथक अनुबंध में विशेष रूप से ऐसा करने की अनुमति न दी जाए.
5.4 आप सहमत हैं कि शर्तों के अंतर्गत आपके दायित्वों के उल्लंघन के लिए और ऐसे किसी उल्लंघन (Google को होने वाली किसी हानि या क्षति सहित) के परिणामों के लिए केवल आप ज़िम्मेदार हैं (और इसके लिए Google की आपके या किसी तृतीय पक्ष के प्रति कोई ज़िम्मेदारी नहीं है).
6. गोपनीयता और आपकी व्यक्तिगत जानकारी
6.1 Google की डेटा संरक्षण अभ्यासों के बारे में जानकारी के लिए कृपया http://www.google.com/privacy.html पर Google की गोपनीयता नीति पढ़ें. यह नीति स्पष्ट करती है कि जब आप सेवाओं का उपयोग करते हैं, तब Google आपकी व्यक्तिगत जानकारी के साथ कैसा व्यवहार करता है और आपकी गोपनीयता की कैसे रक्षा करता है.
6.2 आप Google की गोपनीयता नीतियों के अनुसार अपने डेटा का उपयोग करने के लिए सहमत हैं.
7. सेवाओं की सामग्री
7.1 आप समझते हैं कि वह सभी जानकारी (जैसे कि डेटा फ़ाइलें, लिखित पाठ, कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर, संगीत, ऑडियो फ़ाइलें या अन्य ध्वनियां, फ़ोटोग्राफ़, वीडियो या अन्य छवियां) जिन तक आपको सेवा के भाग के रूप में, या उसके उपयोग के माध्यम से पहुंच प्राप्त है, उनके लिए केवल वही व्यक्ति ज़िम्मेदार है जिसने यह सामग्री उत्पन्न की है. ऐसी सभी जानकारी नीचे "सामग्री" के रूप में संदर्भित है.
7.2 आपको अवगत होना चाहिए कि सेवाओं के अंश के रूप में आपको प्रस्तुत सामग्री में सेवाओं में विज्ञापन शामिल होते हैं, लेकिन यह इस तक सीमित नहीं है और सेवाओं में प्रायोजित सामग्री बौद्धिक संपदा अधिकारों द्वारा रक्षित हो सकती है, जिनके स्वामी Google को ऐसी सामग्री प्रदान करने वाले प्रायोजक या विज्ञापनदाता (या उनकी ओर से अन्य व्यक्ति या कंपनियां) हैं. आप इस सामग्री (संपूर्ण या उसके भाग) पर आधारित व्युत्पन्न कार्यों को संशोधित नहीं कर सकते, किराए पर नहीं दे सकते, पट्टे पर नहीं दे सकते, लोन पर नहीं दे सकते, बेच, वितरित नहीं कर सकते या बना नहीं सकते, जब तक कि आपको Google या उस सामग्री के स्वामियों ने किसी पृथक अनुबंध में विशेष रूप से ऐसा करने के लिए नहीं कहा हो.
7.3 Google किसी भी सेवा से किसी भी या सभी सामग्री का पूर्व-निरीक्षण करने, समीक्षा करने, फ़्लैग करने, फ़िल्टर करने, संशो्धित करने, अस्वीकार करने या निकालने का अधिकार सुरक्षित रखता है (लेकिन कोई दायित्व नहीं होगा). कुछ सेवाओं के लिए, Google सुस्पष्ट यौन सामग्री को फ़िल्टर करने के लिए टूल प्रदान कर सकता है. इन टूल में SafeSearch प्राथमिकता सेटिंग शामिल हैं (http://www.google.com/help/customize.html#safe देखें). इसके अतिरिक्त, आपको आपत्तिजनक लगने वाली सामग्री तक पहुंच सीमित करने के लिए वाणिज्यिक रूप से सेवाएं और सॉफ़्टवेयर उपलब्ध हैं.
7.4 आप समझते हैं कि सेवाओं का उपयोग करके आप ऐसी सामग्री के संपर्क में आ सकते है जो आपको अप्रिय, अशोभनीय या आपत्तिजनक लगे और इस संबंध में, आप सेवाओं का उपयोग अपने जोखिम पर करते हैं.
7.5 आप सहमति जताते हैं कि सेवाओं के उपयोग के दौरान आपके द्वारा बनाई गई, संप्रेषित या प्रदर्शित किसी भी सामग्री के लिए और (Google को होने वाली किसी भी हानि या क्षति सहित) अपनी क्रियाओं के परिणामों के लिए केवल आप ज़िम्मेदार हैं (और इसके लिए Google की आपके या किसी तृतीय पक्ष के प्रति कोई ज़िम्मेदारी नहीं है).
8. स्वत्वाधिकार
8.1 आप स्वीकार करते और सहमति जताते हैं कि Google (या Google के लाइसेंसदाता) सेवाओं में प्रचलित किसी बौद्धिक संपदा अधिकार सहित (चाहे वे अधिकार पंजीकृत हों या न हों, और वे विश्व में कहीं भी मौजूद हों), सेवाओं में और सेवाओं के सभी क़ानूनी अधिकार, स्वत्वाधिकार और हित का स्वामी है.
8.2 आपके Google से लिखित रूप में सहमति न लिए जाने तक, इन शर्तों में मौजूद कुछ भी आपको Google के किसी ट्रेड नाम, ट्रेडमार्क, सेवा चिह्न, लोगो, डोमेन नाम, और अन्य विशिष्ट ब्रांड सुविधाओं के उपयोग का अधिकार नहीं देता है.
8.3 अगर आपको इन ब्रांड सुविधाओं में से किसी के भी उपयोग का सुस्पष्ट अधिकार Google के साथ पृथक लिखित अनुबंध में दिया गया है, तो आप सहमत हैं कि ऐसी सुविधाओं का आपके द्वारा उपयोग उस अनुबंध, शर्तों के लागू प्रावधानों, और समय-समय पर अपडेट किए गए Google के ब्रांड सुविधा उपयोग दिशानिर्देशों के अनुपालन में होगा. ये दिशानिर्देश http://www.google.com/permissions/guidelines.html (या Google द्वारा इस उद्देश्य के लिए समय-समय पर प्रदान किए जाने वाले ऐसे अन्य URL) पर ऑनलाइन देखें जा सकते हैं.
8.4 Google स्वीकार करता और सहमति जताता है कि इन शर्तों के अंतर्गत आपसे (या आपके लाइसेंसदाताओं) ऐसी किसी भी सामग्री में या किसी भी सामग्री का, जिसे आप सेवाओं में या उनके माध्यम से सबमिट, पोस्ट, संप्रेषित या प्रदर्शित करते हैं, तो उस सामग्री में मौजूद किसी भी बौद्धिक संपदा अधिकार (चाहे वे अधिकार पंजीकृत हों या न हों, और वे विश्व में जहां कहीं भी मौजूद हों) सहित कोई अधिकार, स्वत्वाधिकार या हित नहीं प्राप्त करता. आपके द्वारा Google से लिखित रूप में सहमति न लिए जाने तक, आप सहमत हैं कि आप उन अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें लागू करने के लिए ज़िम्मेदार हैं और ऐसा करने के लिए Google का आपकी ओर से कोई दायित्व नहीं है.
8.5 आप सहमति जताते हैं कि आप सेवाओं से जुड़े हुए या उनमें शामिल किसी भी स्वत्वाधिकार सूचना (कॉपीराइट और ट्रेडमार्क सूचनाओं सहित) को नहीं निकालेंगे, अस्पष्ट नहीं बनाएंगे या नहीं बदलेंगे.
8.6 जब तक Google ने आपको स्पष्टतः लिखित रूप से ऐसा करने के लिए अधिकृत न किया हो, आप सहमत हैं कि इन सेवाओं के उपयोग में, आप किसी कंपनी या संगठन के ट्रेडमार्क, सेवा चिह्न, ट्रेड नाम, लोगो का ऐसे किसी रूप में उपयोग नहीं करेंगे जिससे उन चिह्नों, नामों या लोगो के स्वामियों या अधिकृत उपयोगकर्ता के बारे में भ्रम पैदा होने की संभावना हो या ऐसा करने का अभिप्राय हो.
9. Google से लाइसेंस
9.1 Google, Google द्वारा आपको प्रदत्त सेवाओं के भाग के रूप में Google द्वारा आपको प्रदत्त सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने के लिए व्यक्तिगत, वैश्विक, रॉयल्टी-मुक्त, असाइन न करने योग्य और गैर-अनन्य लाइसेंस देता है (जिसका नीचे "सॉफ़्टवेयर" के रूप में संदर्भ दिया गया है). यह लाइसेंस Google द्वारा प्रदत्त सेवाओं का शर्तों द्वारा अनुमत रीति में उपयोग करने और लाभों का आनंद उठाने में आपको सक्षम बनाने के एकमात्र उद्देश्य के लिए है.
9.2 अनुभाग 1.2 के अधीन, आप तब तक सॉफ़्टवेयर या उसके किसी भाग की प्रतिलिपि नहीं बना सकते, उसे संशोधित नहीं कर सकते, उसमें से व्युत्पन्न कार्य नहीं बना सकते, उसे उत्क्रम अभियंत्रित, विघटित या उसके स्रोत कोड निकालने का प्रयास नहीं कर सकते (और आप किसी और को ऐसा करने की अनुमति नहीं दे सकते), जब तक कि आपको इसकी स्पष्ट रूप से अनुमति न दी गई हो या क़ानून के अनुसार ये आवश्यक न हो, या आपको विशिष्ट रूप से Google द्वारा लिखित रूप में ऐसा करने को न कहा गया हो.
9.3 अनुभाग 1.2 के अधीन, जब तक आपको Google ने ऐसा करने के लिए विशेष रूप से लिखित अनुमति न दी हो, आप सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने के अपने अधिकारों को असाइन नहीं कर सकते (या उनका सब-लाइसेंस नहीं दे सकते), सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने के अपने अधिकारों में या उन पर सुरक्षा हित नहीं दे सकते, या अन्यथा सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने के अपने अधिकारों के किसी भाग को हस्तांतरित नहीं कर सकते.
10. आपसे प्राप्त सामग्री लाइसेंस
10.1 सेवाओं में या उनके माध्यम से आपके द्वारा सबमिट, पोस्ट या प्रदर्शित की गई सामग्री में आप उस कॉपीराइट और किसी अन्य अधिकार बनाए रखते हैं जो पहले से आपके नियंत्रण में हैं.
11. सॉफ़्टवेयर अपडेट
11.1 आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाला सॉफ़्टवेयर समय-समय पर स्वचालित रूप से Google से अपडेट डाउनलोड और स्थापित कर सकता है. ये अपडेट सेवाओं को सुधारने, बढ़ाने और आगे विकसित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं तथा बग़ ठीक करना, परिवर्धित फंक्शन, नए सॉफ़्टवेयर मॉड्यूल और पूरी तरह से नए संस्करण जैसे रूप ले सकते हैं. आप सेवाओं के अपने उपयोग के भाग के रूप में ऐसे अपडेट प्राप्त करने के लिए सहमत हैं (और इन्हें आपको वितरित करने के लिए Google को अनुमति देते हैं).
12. Google के साथ अपने संबंध समाप्त करना
12.1 जैसा कि नीचे सुनियोजित किया गया है, शर्तें तब तक लागू रहेंगी जब तक आप या Google इन्हें समाप्त न कर दें.
12.2 Google किसी भी समय, आपके साथ अपने क़ानूनी अनुबंध समाप्त कर सकता है अगर:
(A) आपने शर्तों के किसी प्रावधान का उल्लंघन किया है (या इस तरीक़े से कार्य किया है जो यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि आप शर्तों के प्रावधान का अनुपालन करने का इरादा नहीं रखते या इसके लिए समर्थ नहीं हैं); या
(B) क़ानूनी रूप से Google को ऐसा करने की आवश्यकता है (उदाहरण के लिए, जहां आपके लिए सेवाओं का प्रावधान गैर-क़ानूनी है या बन जाता है); या
(C) जिसके साथ मिलकर Google आपको सेवाएं प्रस्तावित करता है, उस भागीदार ने, Google के साथ अपने संबंध समाप्त कर लिए हैं या आपको सेवाएं उपलब्ध कराना रोक दिया है; या
(D) Google ऐसे परिवर्तन कर रहा है जिसमें वह उस देश में अब सेवाएं प्रदान नहीं करता है, जिसके आप निवासी हैं, या जहां से आप सेवा का उपयोग करते हैं; या
(E) Google के विचार से, Google द्वारा आपको दी गई सेवाओं का प्रावधान अब वाणिज्यिक रूप से व्यवहार्य नहीं है.
12.3 इस अनुभाग में कुछ भी, शर्तों के अनुभाग 4 के अंतर्गत सेवाओं के प्रावधान से संबंधित Google के अधिकारों को प्रभावित नहीं करेगा.
12.4 जब यह शर्तें समाप्त होने वाली होती हैं, तब समस्त क़ानूनी अधिकार, बाध्यताएं और दायित्व, जिनसे आप और Google लाभान्वित हुए, जो अनिश्चित काल तक जारी रखने के लिए अभिव्यक्त किए गए हैं (या शर्तों के लागू होने पर समय के साथ इकट्ठे हुए), इस समापन से अप्रभावित रहेंगे, और अनुच्छेद 19.7 के प्रावधान ऐसे अधिकारों, उत्तरदायित्वों और दायित्वों पर अनिश्चित काल तक निरंतर लागू रहेंगे.
13. समर्थित कथन का बहिष्करण
13.1 अनुभाग 13 और 14 सहित, इन शर्तों में कुछ भी, हानियों के लिए Google की समर्थित कथन या दायित्व को बाहर या सीमित नहीं करेगा, जिसे लागू क़ानून द्वारा क़ानूनी रूप से बाहर या सीमित नहीं किया जा सकता. कुछ क्षेत्राधिकार लापरवाही, अनुबंध के उल्लंघन या उपलक्षित शर्तों के उल्लंघन, या आकस्मिक या परिणामी क्षतियों के कारण हुई हानि या क्षति के लिए कुछ समर्थित कथनों या परिस्थितियों के बहिष्करण या दायित्वों के परिसीमन या बहिष्करण की अनुमति नहीं देते हैं. तदनुसार, केवल वही सीमाएं आप पर लागू होंगी जो आपके क्षेत्राधिकार के अंतर्गत क़ानूनी हैं और हमारा दायित्व क़ानून द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक सीमित रहेगा.
13.2 आप स्पष्ट रूप से समझते और सहमत हैं कि आपके द्वारा सेवाओं का उपयोग पूर्णतया आपके जोखिम पर है और सेवाएं "जैसी हैं" और “जैसी उपलब्ध हैं” के आधार पर प्रदान की गई हैं.
13.3 विशेषकर, Google, उसके अनुषंगी और सहयोगी और उसके लाइसेंसदाता आपको निम्न प्रस्तुत या समर्थित नहीं करते हैं कि:
(A) आपके द्वारा सेवाओं का उपयोग आपकी आवश्यकताओं को पूरा करेगा,
(B) आपके द्वारा सेवाओं का उपयोग निर्विघ्न, सामयिक, सुरक्षित या त्रुटि रहित रहेगा,
(C) आपके द्वारा सेवाओं के उपयोग द्वारा प्राप्त की गई कोई भी सूचना सटीक या विश्वसनीय होगी, और
(D) सेवाओं के भाग के रूप में आपको प्रदत्त किसी भी सॉफ़्टवेयर के संचालन या कार्यक्षमता में आई खराबी को सुधार दिया जाएगा.
13.4 इन सेवाओं के उपयोग करके डाउनलोड की गई या अन्यथा प्राप्त की गई कोई भी सामग्री, आपके अपने स्वविवेक और जोखिम पर की गई है और ऐसी कोई भी सामग्री डाउनलोड करने के परिणामस्वरूप आपके कंप्यूटर सिस्टम या अन्य डिवाइस को हुई क्षति या डेटा की हानि के लिए केवल आप ज़िम्मेदार होंगे.
13.5 कोई भी परामर्श या जानकारी, चाहे मौखिक या लिखित, जिसे आपने Google से सेवाओं के माध्यम से प्राप्त किया है शर्तों में स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं किए गए समर्थित कथन बनाएगी.
13.6 Google आगे अभिव्यक्त रूप से किसी भी प्रकार के समर्थित कथन और शर्तों को अस्वीकार करता है, चाहे अभिव्यक्त हों या निहित हों, इनमें निहित समर्थित कथन और वाणिज्यिकता की शर्तें, किसी विशेष उद्देश्य के लिए अनुकूलता और उल्लंघन न करना शामिल हैं लेकिन यहीं तकसीमित नहीं हैं.
14. दायित्व की सीमा
14.1 उपरोक्त अनुच्छेद 13.1 के सभी प्रावधानों के अधीन, आप स्पष्ट रूप से समझते हैं और सहमति जताते हैं कि Google, इसके अनुषंगी और सहयोगी और इसके लाइसेंसदाता निम्नलिखित के लिए आपके प्रति उत्तरदायी नहीं होंगे:
(A) कोई भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, विशिष्ट परिणामी या आदर्श रूप से होने वाली क्षतियां, जो संभवतः आपके द्वारा उत्पना की गई हो, किसी भी कारण हुई हो और किसी भी उत्तरदायित्व के सिद्धांत के अंतर्गत हुई हो.. इसमें लाभ में कोई भी कमी (प्रत्यक्ष रूप से या अप्रत्यक्ष रूप से), साख या व्यावसायिक प्रतिष्ठा में कोई भी कमी, डेटा की हानि से कोई भी कमी, प्रतिस्थापन सामग्रियों या सेवाओं के ख़रीदी की लागत, डेटा खोने की कोई हानि, या सेवा, या अन्य अमूर्त कमी शामिल होंगे पर इन तक सीमित नहीं होंगे;
(B) आपके द्वारा हुई कोई भी हानि या क्षति, इनमें निम्नलिखित के परिणामस्वरूप हुई हानि शामिल हैं, पर इन तक सीमित नहीं हैं:
(I) किसी भी विज्ञापन की पूर्णता, सटीकता या मौजूदगी, या किसी भी संबंध के कारण या आपके और किसी विज्ञापनदाता या प्रायोजक के बीच लेन-देन के कारण, जिसके विज्ञापन इन सेवाओं में प्रकट होते हैं, पर आपके द्वारा किया गया कोई भी भरोसा;
(II) कोई भी परिवर्तन जो Google अपनी सेवाओं में, या सेवाओं के प्रावधान (या सेवाओं में किसी सुविधा) में किसी भी स्थायी या अस्थायी रोक के लिए कर सकता है;
(III) आपके द्वारा सेवाओं के उपयोग द्वारा या उनके माध्यम से संप्रेषित किसी भी सामग्री या अन्य रख-रखाव किए जा रहे संचार डेटा का हटाव, दूषण, या उसके संग्रहण में विफलता;
(iii) Google को सटीक खाता जानकारी प्रदान करने में आपकी विफलता;
(iv) अपने पासवर्ड या खाता विवरण को सुरक्षित और गोपनीय रखने में आपकी विफलता;
14.2 उपरोक्त अनुच्छेद 14.1 में आपके प्रति Google के दायित्वों की सीमाएं लागू होंगी, Google को संभावित ऐसी किसी भी हानि की संभावनाओं के बारे में परामर्श दिया गया हो या नहीं या ऐसी हानियों के होने के बारे में उसे अवगत होना चाहिए था या नहीं.
15. कॉपीराइट और ट्रेडमार्क नीतियां
15.1 यह Google की नीति है कि वह उचित अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा क़ानून (जिसमें संयुक्त राज्य का डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम भी शामिल है) का अनुपालन करने वाले कॉपीराइट उल्लंघन की आरोपित सूचनाओं पर प्रतिसाद दे और बार-बार उल्लंघन करने वाले के खाते को समाप्त करे. Google की नीतियों के विवरण http://www.google.com/dmca.html पर मिल सकते हैं.
15.2 Google अपने विज्ञापन व्यावसाय के संबंध में एक ट्रेडमार्क शिकायत प्रक्रिया संचालित करता है, जिसका विवरण http://www.google.com/tm_complaint.html पर मिल सकता है.
16. विज्ञापन
16.1 कुछ सेवाएं विज्ञापन की आमदनी द्वारा समर्थित हैं और विज्ञापनों तथा प्रचारों को प्रदर्शित कर सकती हैं. ये विज्ञापन इन सेवाओं में संगृहीत जानकारी की सामग्री, सेवाओं के माध्यम से की गई क्वेरी या अन्य जानकारी पर लक्षित हो सकते हैं.
16.2 आपको विशिष्ट सूचना दिए बिना Google द्वारा सेवाओं पर विज्ञापन देने का तरीका, मोड और मात्रा परिवर्तित किए जा सकते हैं.
16.3 यह ध्यान में रखकर कि Google आपको सेवाओं तक और उसके उपयोग तक पहुंचने की अनुमति देता है, आप सहमत हैं कि Google ऐसे विज्ञापनों को सेवाओं में रख सकता है.
17. अन्य सामग्री
17.1 इन सेवाओं में अन्य वेब साइट या सामग्री या संसाधनों के हाइपरलिंक शामिल हो सकते हैं. Google का Google के अलावा अन्य कंपनियों या व्यक्तियों द्वारा प्रदत्त किसी भी वेब साइट या संसाधन पर नियंत्रण नहीं हो सकता है.
17.2 आप स्वीकार करते और सहमति जताते हैं कि Google किसी भी ऐसी बाह्य साइट और संसाधन की उपलब्धता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है, और ऐसी वेब साइट या संसाधनों पर या द्वारा उपलब्ध किसी भी विज्ञापन, उत्पाद या अन्य सामग्री की अनुमति नहीं देता है.
17.3 आप स्वीकार करते और सहमति जताते हैं कि उन बाह्य साइट और संसाधनों की उपलब्धता के परिणामस्वरूप या ऐसे वेबसाइट या संसाधनों पर या उनसे उपलब्ध किसी विज्ञापन, उत्पाद या अन्य सामग्री की पूर्णता, सटीकता या मौजूदगी पर आपके द्वारा किए गए भरोसे के परिणामस्वरूप आपको हो सकने वाली किसी भी हानि या क्षति के लिए Google उत्तरदायी नहीं है.
18. शर्तों में परिवर्तन
18.1 Google सर्वव्यापी शर्तों या अतिरिक्त शर्तों में समय-समय पर परिवर्तन कर सकता है. जब यह परिवर्तन किए जाएंगे, तो Google http://www.google.com/accounts/TOS?hl=hi&loc=IN पर इन सर्वव्यापी शर्तों की नई प्रतिलिपि बनाएगा और प्रभावित सेवाओं में, या उनके माध्यम से आपको कोई नई अतिरिक्त शर्तें उपलब्ध कराई जाएंगी.
18.2 आप समझते हैं और सहमति जताते हैं कि अगर आप सेवाओं का उपयोग सर्वव्यापी शर्तों या अतिरिक्त शर्तों में परिवर्तन होने वाले दिन के बाद से करेंगे, तो Google आपके उपयोग को अपडेट की गई सर्वव्यापी शर्तों या अतिरिक्त शर्तों की स्वीकृति के रूप में लेगा.
19. सामान्य क़ानूनी शर्तें
19.1 कभी-कभी जब आप सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो आप (आपके द्वारा सेवाओं के उपयोग के परिणामस्वरूप, या इससे संबंधित) अन्य व्यक्ति या कंपनी द्वारा प्रदान की गई किसी सेवा का उपयोग या सॉफ़्टवेयर का कोई अंश डाउनलोड, या वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं. आपके द्वारा इन अन्य सेवाओं, सॉफ़्टवेयर या वस्तुओं का उपयोग, आपके और संबंधित कंपनी या व्यक्ति के बीच शर्तों को पृथक करने का विषय हो सकता है. अगर ऐसा है, तो शर्तें आपके और इन अन्य कंपनियों या व्यक्तियों के बीच के क़ानूनी संबंधों को प्रभावित नहीं करती हैं.
19.2 ये शर्तें आपके और Google के बीच संपूर्ण क़ानूनी अनुबंध बनाती हैं और सेवाओं के आपके उपयोग को नियंत्रित करती हैं (लेकिन किसी ऐसी अन्य सेवा को छोड़कर, जिसे Google आपको एक पृथक लिखित अनुबंध के अंतर्गत प्रदान कर सकता है), और इन सेवाओं के संबंध में आपके और Google के बीच किसी पूर्व अनुबंध को पूर्णतया प्रतिस्थापित करती हैं.
19.3 आप सहमत हैं कि Google ईमेल, नियमित मेल, या सेवाओं में पोस्टिंग द्वारा आपको सूचनाएं प्रदान कर सकता है, जिनमें शर्तों में हुए परिवर्तन से संबंधित सूचनाएं भी शामिल हैं.
19.4 आप सहमत हैं कि अगर Google इन शर्तों में शामिल कोई क़ानूनी अधिकार या प्रतिकार लागू नहीं करता या प्रवर्तित नहीं करता है (या जिससे किसी लागू क़ानून के अंतर्गत Google को लाभ मिलता है), तो इसे Google के अधिकारों की आधिकारिक अधित्याग के रूप में नहीं लिया जाएगा और वे अधिकार या प्रतिकार अब भी Google को उपलब्ध होंगे.
19.5 अगर इस मामले में निर्णय देने का क्षेत्राधिकार रखने वाला कोई क़ानूनी न्यायालय, यह ठहराता है कि इन शर्तों का कोई प्रावधान अमान्य है, तो वह प्रावधान शेष शर्तों को प्रभावित किए बिना इन शर्तों से निकाल दिया जाएगा. शर्तों के शेष प्रावधान मान्य और प्रवर्तनीय बने रहेंगे.
19.6 आप समझते हैं और सहमति जताते हैं कि उन कंपनियों के समूह का प्रत्येक सदस्य, जिनका पैरेंट Google है, इन शर्तों का तृतीय पक्ष हिताधिकारी होगा और ऐसी अन्य कंपनियां शर्तों के किसी भी प्रावधान का सीधे प्रवर्तन करने, और उन पर भरोसा करने के लिए पात्र होंगी, जिसका उन्हें लाभ (या उनके पक्ष में अधिकार) मिल सकता है. इनके अलावा, कोई अन्य व्यक्ति या कंपनी इन शर्तों के तृतीय पक्ष हिताधिकारी नहीं होगी.
19.7 शर्तें और शर्तों के अंतर्गत Google के साथ आपका संबंध, क़ानूनी प्रावधानों के विरोध के बिना, स्टेट ऑफ कैलिफ़ोर्निया के क़ानून द्वारा नियंत्रित होगा. आप और Google इन शर्तों से उत्पन्न किसी भी क़ानूनी मामले को हल करने के लिए काउंटी ऑफ़ सैंटा क्लारा, कैलिफ़ोर्निया में स्थित अनन्य क्षेत्राधिकार में सबमिट करने पर सहमति जताते हैं. तथापि, आप सहमति जताते हैं कि Google को अब भी आदेशार्थ उपचारों (या अतिआवश्यक क़ानूनी राहत के किसी समान प्रकार) के लिए किसी भी क्षेत्राधिकार में आवेदन करने की अनुमति होगी.
20. Google Chrome के विस्तार के लिए अतिरिक्त शर्तें
20.1 अपने Google Chrome की प्रतिलिपि में विस्तार स्थापित करने पर ये शर्तें इस अनुभाग में लागू होंगी. विस्तार Google या तृतीय पक्षों द्वारा विकसित किए गए छोटे सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम हैं, जो Google Chrome की कार्यक्षमता को संशोधित और एन्हांस कर सकते हैं. विस्तारों के पास आपके निजी डेटा पढ़ने और संशोधित करने की क्षमता सहित, सामान्य वेबपृष्ठों की तुलना में आपके ब्राउज़र या कंप्यूटर तक पहुंच प्राप्त करने के लिए अधिक विशेषाधिकार हो सकते हैं.
20.2 समय-समय पर, विस्तार के लिए उपलब्ध अपडेट हेतु, जिसमें बग ठीक करना या कार्यक्षमता बढ़ाना शामिल है लेकिन इस तक सीमित नहीं है, Google Chrome की दूरस्थ सर्वर (Google या तृतीय पक्षों द्वारा होस्ट की गई) के साथ जांच हो सकती है. आप सहमत हैं कि आपको सूचित किए बिना इस प्रकार के अपडेट स्वचालित रूप से अनुरोध, डाउनलोड, और स्थापित किए जाएंगे.
20.3 समय-समय पर, हो सकता है कि Google किसी ऐसे विस्तार का पता लगाए, जो Google डेवलपर शर्तों या अन्य क़ानूनी अनुबंधों, क़ानूनों, विनियमों या अभ्यासों का उल्लघंन करता है. Google Chrome समय-समय पर Google के सर्वर से इस प्रकार के विस्तारों की एक सूची डाउनलोड करेगा. आप सहमत हैं कि Google अपने स्वविवेक से उपयोगकर्ता सिस्टम से इस प्रकार के किसी भी विस्तार को दूरस्थ रूप से अक्षम कर या निकाल सकता है.
20 अक्टूबर, 2009